पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गाँधी जी के 35वें बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के प्लेटफार्म पर..
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गाँधी जी के 35वें बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के प्लेटफार्म पर..
...
21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखने में राजीव गाँधी ने ऐतिहासिक और दूरदर्शी भूमिका निभाई। युवा भारत की शक्ति पर विश्वास करते हुए उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की, पंचायतों को अधिकार देकर लोकतंत्र को गांव गांव तक मजबूत किया, तथा दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से भारत को नए युग की दिशा दी।
महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने अनेक परिवर्तनकारी कार्य किए। शांति और संवाद के माध्यम से देश को स्थिरता देने का उनका प्रयास सदैव स्मरणीय रहेगा।
राजीव जी ने समाज के हर वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर अपने कार्यकाल में अनेक दूरगामी नीतियों की आधारशिला रखी। नई शिक्षा नीति, नई स्वास्थ्य नीति, आवास नीति और सिंचाई नीति जैसे महत्वपूर्ण कदमों ने विकास को नई दिशा प्रदान की।
उन्होंने पेयजल, टीकाकरण, साक्षरता, बाढ़ नियंत्रण, खाद्य तेल, दुग्ध उत्पादन और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी मिशन प्रारंभ कर भारत को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी सोच केवल वर्तमान तक सीमित नहीं थी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भारत को गढ़ने की थी। पेश है स्मृति मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के माध्यम से।

Post a Comment