अनसुलझे सवाल, फरार पति और रसूखदार सास... ट्विशा की लाश को 9 दिन से इंसाफ का इंतजार!
अनसुलझे सवाल, फरार पति और रसूखदार सास... ट्विशा की लाश को 9 दिन से इंसाफ का इंतजार!
भोपाल में 31 साल की ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि सवालों, आरोपों और मिस्ट्री से भरी ऐसी कहानी बन चुका है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. ट्विशा की लाश पिछले 9 दिनों से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखी हुई है. परिवार अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं है, क्योंकि उनका कहना है कि उन्हें अब तक इंसाफ नहीं मिला. इस पूरे मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह फरार बताया जा रहा है, जबकि ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे हालात में आखिर ट्विशा को इंसाफ कैसे मिलेगा? मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ की खास रिपोर्ट।

Post a Comment