Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के महंगापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 35 वर्षीय रामकुमार की मौत

थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के महंगापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 35 वर्षीय रामकुमार की मौत



खीरी जनपद के थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र अंतर्गत महंगापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। हादसे में रामकुमार पुत्र अहिबारन निवासी ग्राम बालपुर उम्र लगभग 35 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकुमार किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे, तभी महंगापुर क्षेत्र में अचानक हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना सम्पूर्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में भी घटना को लेकर भारी दुख और आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।


थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


श्री न्यूज़ 24 / अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं