नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
अमेठी। थाना मुंशीगंज क्षेत्र के पूरे दीन बंशी कपूरपुर गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक अमेठी को शिकायती पत्र देकर गांव के ही दो युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार 25 मई 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी दो युवक जबरन घर में घुस आया और युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पहले से युवती का पीछा कर परेशान करता था और रास्ते में भी छेड़छाड़ करता रहा है। मामले की शिकायत थाना मुंशीगंज में की गई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं आरोपी पक्ष द्वारा लगातार धमकी दिए जाने से परिवार दहशत में है।पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment