Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

योगी राज में 'विकास' की सड़क पर लगा भ्रष्टाचार का ब्रेकर, 5 साल में नहीं बनी 80 मीटर रोड

योगी राज में 'विकास' की सड़क पर लगा भ्रष्टाचार का ब्रेकर, 5 साल में नहीं बनी 80 मीटर रोड 


श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 

शरीफ की दुकान से मुरली के घर तक गड्ढों में तब्दील रास्ता, प्रधान का 5 साल का कार्यकाल खत्म फिर भी गांव प्यासा

 

निघासन, लखीमपुर खीरी यूपी में योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा झंडीराज की तस्वीर विकास की पोल खोल रही है। पांच साल की प्रधानी पूरी होने को है लेकिन गांव की मुख्य सड़क आज तक नहीं बन पाई हालात ये हैं कि ग्रामीण नरकिया जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।  


80 मीटर रोड के लिए तरसे ग्रामीण  

ग्राम झंडीराज में शरीफ की दुकान से मुरली के घर तक महज 80 मीटर की सड़क पांच साल में भी नहीं बन सकी। बरसात में ये रास्ता कीचड़ का दरिया बन जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, बीमार को खाट पर लादकर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का सवाल है: क्या इसी लिए गांव वालों ने चुना था ग्राम प्रधान को  


पांच साल, वादे बड़े, काम जीरो  

ग्राम पंचायत लालपुर में प्रधानी के पांच साल पूरे हो गए। चुनाव के वक्त गांव का विकास सबसे बड़ा मुद्दा था। लेकिन हकीकत में रोड़े तक नहीं बनीं। ग्रामीणों का आरोप है कि भ्रष्टाचार में डूबी ग्राम पंचायत लालपुर ने विकास कार्यों को कागजों में समेट दिया।  


योगी सरकार के राज में भी बेहाल गांव  

ग्रामीणों का दर्द है कि योगी सरकार के नेतृत्व में भी ये सब देखना पड़ रहा हैजब प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और हाईवे का जाल बिछ रहा है, तब झंडीराज के लोग 80 मीटर सड़क के लिए तरस रहे हैं। शिकायतें कई बार हुईं, पर नतीजा सिफर।  


अफसर मौन, जनता बेहाल  

ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक फरियाद पहुंची, लेकिन ग्राम पंचायत लालपुर मझरा झंडीराज के ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हुई। अब ग्रामीण खुद ही वीडियो बनाकर गांव का विकास निकालने को मजबूर हैं।  


ग्रामीण बोले: क्या इसी विकास के लिए चुना था प्रधान, योगी सरकार में भी नहीं सुधरी पंचायत की हालत


सवाल बड़ा है: पांच साल में 80 मीटर सड़क न बनाने वाली पंचायत पर कार्रवाई कब होगी? क्या योगी का बुलडोजर भ्रष्ट प्रधानों पर भी चलेगा?

कोई टिप्पणी नहीं