Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट टूर्नामेंट: फाइनल में नौशाद इलेवन का धमाका, गोविंदपुर को 5 विकेट से रौंदकर जीता खिताब

 डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट टूर्नामेंट: फाइनल में नौशाद इलेवन का धमाका, गोविंदपुर को 5 विकेट से रौंदकर जीता खिताब

  


श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


अनिकेत बने फाइनल के हीरो, 3 विकेट झटककर पलटा मैच; विश्व को मिला 'मैन ऑफ द सीरीज' का ताज


*मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित 


लखीमपुर खीरी तहसील निघासन के लोध पुरवा के मैदान पर रविवार को क्रिकेट का महासंग्राम हुआ। डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में 

नौशाद इलेवन ने गोविंदपुर इलेवन को 5 विकेट से पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया  रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को देखने के लिए मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था।  


गोविंदपुर ने बनाए 134, जसविंदर-अनुज की तूफानी बैटिंग

फाइनल में नौशाद इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी गोविंदपुर इलेवन ने 16 ओवर में 134 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जसविंदर सिंह ने 26 गेंदों पर 41 रन की आतिशी पारी खेली। कप्तान अनुज जायसवाल ने भी 22 गेंदों में 37 रन ठोक दिए। धर्म सिंह ने 20 रन और संतोष गौतम ने 3 गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।  


अनिकेत की घातक बॉलिंग ने पलटा मैच

135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौशाद इलेवन की शुरुआत दमदार रही। 12.3 ओवर में 5 विकेट खोकर टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया*। मनोज यादव ने 16 गेंदों पर 25 रन, वीरेंद्र ने 12 गेंदों पर 14 रन और सब्बू ने 15 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।  


मैच के असली हीरो रहे अनिकेत। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके और मैच का रुख पलट दिया। शिवांग ने भी 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लेकर शानदार साथ निभाया।  


विश्व बने 'मैन ऑफ द सीरीज', अनिकेत 'मैन ऑफ द मैच'

फाइनल में मैच जिताऊ गेंदबाजी के लिए अनिकेत को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए विश्व को 'मैन ऑफ द सीरीज'के खिताब से नवाजा गया।  


मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला 

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी जितेंद्र वर्मा रहे। विजेता नौशाद इलेवन और उपविजेता गोविंदपुर इलेवन को आयोजन समिति के *इमरान, अफजल, अकरम, हिदायत अली और कबीर ने ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  


टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजकों को खूब बधाई मिली। फाइनल मैच में क्षेत्र के सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और हर चौके-छक्के पर मैदान तालियों से गूंज उठा।

कोई टिप्पणी नहीं