ग्राम बहोरखा में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण, धारा-52 की विज्ञप्ति जारी
ग्राम बहोरखा में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण, धारा-52 की विज्ञप्ति जारी
बंदोबस्त अधिकारी केलकर सिंह ने दी जानकारी, नियमानुसार पूरी हुई समस्त चकबंदी कार्यवाही।
अमेठी जनपद की तहसील गौरीगंज अंतर्गत ग्राम बहोरखा में चकबंदी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह ने बताया कि ग्राम में चकबंदी से संबंधित सभी कार्य नियमानुसार संपन्न कर लिए गए हैं।उन्होंने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शासनादेश के तहत धारा-52 की विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही ग्राम बहोरखा में चकबंदी कार्य की औपचारिक प्रक्रिया समाप्त हो गई है।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चकबंदी प्रक्रिया पूरीयू होने से किसानों को भूमि प्रबंधन और खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने भी लंबे समय से चल रही प्रक्रिया के पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment