Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की दर्दनाक मौत



वारिशगंज हॉल्ट के पास हुआ हादसा, पहचान कराने में जुटी पुलिस; आसपास के थानों को भी दी गई सूचना।


अमेठी जनपद के भाले सुलतान शहीद स्मारक क्षेत्र अंतर्गत वारिशगंज हॉल्ट के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 65 वर्षीय वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।थानाध्यक्ष अजयेन्द्र पटेल ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक की पहचान को लेकर प्रयास जारी हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं