अमेठी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
अमेठी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठीदरोगा-सिपाहियों के तबादले, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद
अमेठी में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में कई सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, अमेठी कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश यादव को रामगंज थाने भेजा गया है, जबकि संग्रामपुर थाने के सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश यादव को डायल 112 में तैनाती दी गई है। शिवरतनगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मदन कुमार का पूर्व तबादला निरस्त कर दिया गया है।
इसके अलावा चंद्र भूषण सिंह यादव को प्रभारी चौकी गौरीगंज से प्रभारी सम्मन सेल बनाया गया है। वहीं कृपाशंकर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी गौरीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। विनय कुमार सिंह को शिवरतनगंज से पीपरपुर, इसरार अली को फुरसतगंज से मुंशीगंज तथा अनिरुद्ध को फुरसतगंज से कमरौली भेजा गया है। सुरेंद्र वर्मा को पुलिस लाइन से जायस और कृष्णानंद चौबे को मुंशीगंज थाने में तैनाती मिली है।
अन्य तबादलों में जय प्रकाश पटेल को संग्रामपुर से जामो, सौरभ को अमेठी से गौरीगंज और जितेंद्र को कमरौली से गौरीगंज भेजा गया है। अवनीश मौर्य को भाले सुल्तान से मुंशीगंज तथा प्रवीण कुमार को अमेठी से जगदीशपुर स्थानांतरित किया गया है।
महिला पुलिसकर्मियों में भी बदलाव किए गए हैं। सुनीता देवी को पुलिस लाइन से फुरसतगंज, रंजना गुप्ता को जामो से गौरीगंज और हरप्रीत कौर को महिला थाना से सीओ तिलोई कार्यालय भेजा गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा

Post a Comment