Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

यूरिया खाद की तस्करी करते युवक को पुलिस ने दबोचा, तीन बोरी खाद व बाइक बरामद

यूरिया खाद की तस्करी करते युवक को पुलिस ने दबोचा, तीन बोरी खाद व बाइक बरामद



श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट 


सम्पूर्णानगर पुलिस की कार्रवाई, नेपाल ले जाई जा रही थी खाद


पलियाकला/सम्पूर्णानगर। थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को तीन बोरी यूरिया खाद के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खाद को मोटरसाइकिल से नेपाल ले जाने की फिराक में था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम द्वारा बसही कवच पोस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से तीन बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल पुत्र गौरव गुप्ता निवासी बसही थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी बताया।


पुलिस के अनुसार आरोपी खाद को मोटरसाइकिल संख्या UP31AB 2484 से नेपाल ले जा रहा था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने खाद व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। बरामद सामान को आवश्यक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क अधिकारी पलिया को भेजा गया है।


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक किरनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र मिश्रा एवं कांस्टेबल संदीप कुमार की अहम भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं