अमेठी में रिश्वतखोर पुलिस सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार: लोन फाइल रफा-दफा करने के लिए मांगी थी 9,000 की घूस
अमेठी में रिश्वतखोर पुलिस सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार: लोन फाइल रफा-दफा करने के लिए मांगी थी 9,000 की घूस
सुनील कुमार मंडल ब्यूरो अयोध्या
अमेठी। एंटी करप्शन टीम अयोध्या मंडल ने अमेठी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस सिपाही को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही पर शिकायतकर्ता की लोन फाइल को रफा-दफा करने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप है।शिकायतकर्ता गुलजार अहमद अंसारी, निवासी मोहल्ला कंचना, जायस ने एंटी करप्शन टीम को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सोलर पैनल लाइट के लिए लोन अप्लाई किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जायस थाना क्षेत्र के सिपाही चंदन कन्नौजिया और आकाश सिंह ने उन्हें डराया-धमकाया। सिपाहियों ने उनसे कहा कि बैंक मैनेजर ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला रफा-दफा करने की एवज में इन पुलिसकर्मियों ने उनसे 9,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। योजना के अनुसार, 30 मई 2026 को ट्रैप टीम ने जाल बिछाया। जायस कस्बे में स्लेटर हाउस के पास स्थित एक सीमेंट की दुकान पर, आरोपी सिपाही चंदन कन्नौजिया ने जैसे ही रिश्वत के 9,000 रुपये अपने हेलमेट के नीचे दबाए, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए सिपाही के हाथों को जब केमिकल युक्त पानी (सोडियम कार्बोनेट के घोल) से धुलवाया गया, तो पानी का रंग गुलाबी हो गया, जो रिश्वत लेने की पुष्टि करता है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment