Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने टक्कर में छात्र की मौत, दो घायल सुनील कुमार मंडल ब्यूरो अयोध्या

ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने टक्कर में छात्र की मौत, दो घायल सुनील कुमार मंडल ब्यूरो अयोध्या


तिलोई,अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के त्रिपुला मार्ग पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे सरदार निवासी दीपक वर्मा (18 वर्ष), पुत्र रामबरन वर्मा, लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। रविवार को वह पूर्व प्रधान राम किशन के निधन की सूचना मिलने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से बेलवा हसनपुर जा रहे थे। रास्ते में त्रिपुला के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दीपक वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि एक घायल युवक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है। दोनों घायलों का उपचार जारी है।मृतक दीपक वर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता रामबरन वर्मा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस हृदयविदारक दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं