Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


तिलोई,अमेठी

भारत के पूर्व स्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय तिलोई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदरलाल जायसवाल ने की, जबकि मुख्य आयोजक की भूमिका वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश त्रिवेदी ने निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, दूरसंचार और सूचना क्रांति की दिशा में नई पहचान दिलाई। युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। नेताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।श्रद्धांजलि सभा में अमेठी के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष परमानंद मिश्रा, प्रबंधक कमलेश अग्निहोत्री, शिव बजरंग सिंह, सूर्यमणि ओझा, काशी प्रसाद, विश्वनाथ पासी तथा श्रीपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं