पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने बिहार BJP के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी से की मुलाकात, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने बिहार BJP के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी से की मुलाकात, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
लखनऊ में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बैठक, कार्यकर्ताओं में समन्वय और आगामी रणनीति पर चर्चाटेनी बोले: संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, नेतृत्व के मार्गदर्शन से पार्टी लगातार मजबूत
लखनऊ/लखीमपुर खीरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने भाजपा के महामंत्री संगठन बिहार नागेंद्र जी से आत्मीय भेंट की। लखनऊ में हुई इस मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
संगठन मजबूती पर फोकस
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा आगामी रणनीतियों को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। भेंट के दौरान पूरा माहौल सौहार्दपूर्ण रहा।
टेनी ने बताया संगठन को ताकत
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और नेतृत्व के मार्गदर्शन से पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया।
नागेंद्र जी ने की कार्यकर्ताओं की सराहना
महामंत्री संगठन बिहार नागेंद्र जी ने भी संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और धार देने पर काम चल रहा है।
राजनीतिक मायने
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से सकारात्मक बताया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं।

Post a Comment