पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर बस ट्रक की आमने-सामने टक्कर
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर बस ट्रक की आमने-सामने टक्कर
अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला श्री न्यूज़ 24
जिला सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।माइल स्टोन 77.3 पर बस,ट्रैक्टर और ट्रक की भीषण भिड़ंत में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि सात लोग घायल हो गए।हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने पहले ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मारी,जिसके बाद पीछे से आए ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए।सभी घायलों को कुमारगंज के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और पीआरवी टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराया।

Post a Comment