Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट को लेकर बवाल, यात्रियों में मारपीट से मची अफरा-तफरी

साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट को लेकर बवाल, यात्रियों में मारपीट से मची अफरा-तफरी


अमेठी

जनरल कोच में सीट को लेकर होने वाले विवाद अब आम यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे हैं। गुरुवार को मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी अचानक मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते कोच के भीतर हंगामा शुरू हो गया और यात्री इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही जनरल बोगी में सीट कब्जाने को लेकर कुछ यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ। पहले बहस हुई, फिर धक्का-मुक्की और उसके बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान कोच में मौजूद यात्रियों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्री बीच-बचाव करते नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल वीडियो में यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में भी कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और भारतीय रेलवे पुलिस  (GRP) मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को समझाकर मामला शांत कराया।

हालांकि घटना में किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत या मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इसके चलते कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी।

रेल यात्रियों का कहना है कि त्योहारों और छुट्टियों के दौरान जनरल कोचों में अत्यधिक भीड़ के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जनरल बोगियों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और अतिरिक्त कोच लगाए जाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं