Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अपनों का स्नेह,सम्मान पाकर हूं अभिभूत - आनंद पांडेय

अपनों का स्नेह,सम्मान पाकर हूं अभिभूत - आनंद पांडेय



प्रतापगढ़ - जनपद के परानूपुर कुंडा श्रृंगवेरपुर में पूर्व में राजन जी महराज के भव्य रामकथा के आयोजक रहे समाजसेवी उद्योगपति मुंबई आनंद पांडेय का आगमन पट्टी में हुआ। जहां पर श्रीराम सेवा संस्थान की तरफ से अनुराग तिवारी और आशुतोष पांडेय की उपस्थिति में आनंद पांडेय का स्वागत अभिनंदन उपस्थित लोगों द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया।इस मौके पर आनंद पांडेय ने कहा कि आप सब के बीच मिल रहे अपनेपन,स्नेह,प्यार और सम्मान से अभिभूत हूं।आगे कहा कि अपनों का साथ और आशीर्वाद ही सबसे बड़ा बल है जो हमें जीवन के हर मोड़ पर मजबूत बनाता हैं।अपनों का स्नेह और साथ जीवन का अनमोल क्षण होते हैं।एक दूसरे के साथ और सम्मान से ही समाज मजबूत बनाता हैं।साथ,प्रेम,सम्मान और सहयोग ही एक स्वस्थ और सशक्त समाज की वास्तविक नींव होती हैं।इस मौके पर पवन पांडेय,दीपक मिश्र,प्रियांशु मिश्र,अमित,रवि गौड़,प्रभाकर वर्मा,आजम,यश आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं