अमेठी में युवक पर हमला, थाने में दी तहरीर
अमेठी में युवक पर हमला, थाने में दी तहरीर
अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जनपद हरदोई के थाना बाघरगंज अंतर्गत निबल्लीपुर मजरे उन्नाव निवासी प्रदीप पुत्र स्वर्गीय नेता ने थाना इन्हौना थाना में तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार वह अपनी ससुराल पूरे जहांगीर फतेहपुर थाना इन्हौना आया हुआ था। आरोप है कि उसके दोस्त अविनाश ने फोन कर उसे बुलाया और मोटरसाइकिल से इन्हौना की ओर ले गया। इसी दौरान मियागंज चौराहे के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने बाइक रोक ली और अविनाश के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा। किसी तरह वह जान बचाकर मौके से भाग निकला। तहरीर में अविनाश निवासी मालवा जाफरगंज का नाम भी दर्ज कराया गया है।पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment