Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

टाटरगंज प्रकरण पर ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल का आधिकारिक स्पष्टीकरण, जांच समिति गठित

टाटरगंज प्रकरण पर ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल का आधिकारिक स्पष्टीकरण, जांच समिति गठित



पीलीभीत जनपद के ग्राम टाटरगंज क्षेत्र से जुड़े विवाद और संस्था के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह पी.जी. के संबंध में सामने आई शिकायतों तथा सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के बाद ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। संस्था ने कहा है कि वह पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और निष्पक्ष जांच के लिए पांच सदस्यीय आंतरिक जांच समिति का गठन कर दिया गया है।


संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एक सामाजिक एवं जनहितकारी संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा, शिक्षा, जागरूकता अभियान और जनकल्याण से जुड़े कार्य करना है। संस्था ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्तिगत, भूमि, वित्तीय अथवा निजी विवाद से उसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है।


विज्ञप्ति के अनुसार, हाल ही में परमजीत सिंह पी.जी. से संबंधित कुछ शिकायतें संस्था के संज्ञान में आई हैं, लेकिन वर्तमान समय तक संस्था द्वारा उन आरोपों और शिकायतों की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। इसी कारण संस्था ने बिना किसी पूर्वाग्रह के तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराने का निर्णय लिया है।


संस्था की ओर से गठित पांच सदस्यीय जांच समिति संबंधित क्षेत्र में जाकर दोनों पक्षों से जानकारी जुटाएगी तथा उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों का परीक्षण करेगी। जांच समिति अपनी रिपोर्ट संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह राणा और राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी को सौंपेगी। इसके बाद संस्था के संविधान, नियमावली और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि जांच पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति को दोषी मानना उचित नहीं होगा। संस्था ने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई व्यक्ति संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाने, नियमों का उल्लंघन करने अथवा किसी विधि-विरुद्ध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध संस्था के नियमानुसार अनुशासनात्मक और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


इसके साथ ही संस्था ने आमजन और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचें तथा जांच प्रक्रिया पूरी होने तक संयम बनाए रखें। संस्था का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण आवश्यक है।


यह प्रेस विज्ञप्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी और प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह राणा की ओर से जारी की गई है।


श्रीन्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से डिप्टी  upहेड संजीव झांजीकी खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं