Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का हुआ सम्मान, डॉ. आई.ए. खान ने बढ़ाया चौथे स्तंभ का मान

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का हुआ सम्मान, डॉ. आई.ए. खान ने बढ़ाया चौथे स्तंभ का मान



श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट


सम्पूर्णानगर, खीरी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्पूर्णानगर के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी डॉ. आई.ए. खान ने क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

डॉ. खान ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, जो निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ समाज की आवाज बनकर कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों को पेन,डायरी  एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सम्मान समारोह के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पत्रकारों और समाजसेवियों ने एक-दूसरे को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने डॉ. आई.ए. खान के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है और वे समाजहित में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं