Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

फर्जी सुलह-समझौते का आरोप, महिला ने उपजिलाधिकारी तिलोई से लगाई न्याय की गुहार

फर्जी सुलह-समझौते का आरोप, महिला ने उपजिलाधिकारी तिलोई से लगाई न्याय की गुहार




अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के थाना शिवरतनगंज अंतर्गत रहने वाली कुसुम ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी तिलोई को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

कुसुम का आरोप है कि उन्होंने भूमि विवाद के संबंध में थाना शिवरतनगंज में प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़िता का कहना है कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर उनसे प्रार्थना पत्र एवं अन्य कागजातों पर अंगूठा लगवा लिया गया। बाद में जब उन्होंने घर पहुंचकर दस्तावेजों की जानकारी अन्य लोगों से ली, तब उन्हें पता चला कि मामले को सुलह-समझौते के रूप में दर्शा दिया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना कथित रूप से सुलह-समझौता तैयार कर दिया गया, जबकि वह किसी प्रकार के समझौते के लिए राजी नहीं थीं। न्याय न मिलने पर उन्होंने उपजिलाधिकारी तिलोई को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी तिलोई ने मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) को निर्देशित किया है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुसुम ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की अपील की है। वहीं मामले में उपजिलाधिकारी के निर्देश के बाद स्थानीय लोगों की नजर जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर बनी हुई है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं