Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्री-प्राइमरी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित।

 प्री-प्राइमरी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित।


अमेठी। जनपद में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ECCE) को सशक्त बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आज 30 मई 2026 को सिंहपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में रॉकेट लर्निंग संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) धर्मेन्द्र गौतम ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेन्द्र गौतम ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (प्री-प्राइमरी एजुकेशन) बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होती है। इस अवस्था में दी गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयास और नवाचार न केवल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को आकार दे रहे हैं, बल्कि अन्य केंद्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि “पोषण के साथ-साथ शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए ऐसा सकारात्मक एवं सशक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए, जिससे वे आगे की शिक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।” उन्होंने प्री-प्राइमरी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अंकिता स्वरुप द्वारा किया गया। इस दौरान रॉकेट लर्निंग संस्था से जिला समन्वयक सुरेश गुप्ता, प्रधान सहायक भानुदत्त शुक्ला, बीसी रंजीत कुमार, मुख्य सेविका कमलेश सिंह, ज्योति सिंह, शालिनी सिंह, अर्चना देवी, अर्चना भारती, वंदना सहित परियोजना की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं