Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शराब की दुकान खोले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शराब की दुकान खोले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश


 



जनपद अमेठी की तहसील तिलोई अंतर्गत सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के मुछाड़ी चौराहा बहुआ में नहर विभाग की जमीन पर बने खोक्हे में शराब की दुकान खोले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हो गए तथा प्रशासन और आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।


ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक स्थल एवं नहर विभाग की जमीन पर नियमों को दरकिनार कर शराब की दुकान संचालित की जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। लोगों का कहना है कि मुछाड़ी चौराहा क्षेत्र का प्रमुख बाजार और सार्वजनिक आवागमन का केंद्र है, जहां दिनभर महिलाओं, छात्र-छात्राओं और आम लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विरोध कर रहे लोगों ने नहर विभाग से पूरे मामले की जांच कर सरकारी जमीन पर बने खोक्हे को हटाने और शराब की दुकान को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी को साथ

कोई टिप्पणी नहीं