लखीमपुर खीरी के कोतवाली निघासन में 'बाइक चोर गैंग' का पर्दाफाश: CHC से लेकर सब्जी मंडी तक मचाया था आतंक, 3 शातिर गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी के कोतवाली निघासन में 'बाइक चोर गैंग' का पर्दाफाश: CHC से लेकर सब्जी मंडी तक मचाया था आतंक, 3 शातिर गिरफ्तार
श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
सीओ शिवम कुमार की अगुवाई में निघासन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 4 चोरी की बाइकें बरामदमोटे बाबा मंदिर के पास से दबोचे गए आरोपी, लंबा है आपराधिक इतिहास
कोतवाली निघासन, लखीमपुर खीरी निघासन-सिंगाही इलाके में बाइक चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाले गिरोह पर निघासन पुलिस ने करारा प्रहार किया है।एसपी खीरी के निर्देश पर चल रहे अभियान में सीओ निघासन शिवम कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 शातिर बाइक चोरों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं।
कहां-कहां दिया था वारदात को अंजाम
गिरोह ने 17 मई को CHC निघासन के बाहर से हीरो स्प्लेंडर प्लस UP 31 BR 6714 और रकेहटी सब्जी बाजार से स्प्लेंडर प्लस UP 31 BD 3285 उड़ा ली थी। इसके अलावा सिंगाही बाजार से HF Deluxe UP 31 BF 7099 और स्प्लेंडर UP 31 W 8007 पर भी हाथ साफ किया था। लगातार हो रही बाइक चोरी से इलाके में हड़कंप था।
मोटे बाबा मंदिर के पास बिछाया जाल, यूं फंसे चोर
निघासन पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोर गैंग मोटे बाबा मंदिर सिंगाही रोड* के पास है। उ0नि0 आदित्य कुमार यादव व उ0नि0 तकी मोहम्मद* की टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी में चोरी की चारों बाइकें बरामद हो गईं।
गिरफ्तार शातिरों की कुंडली
1. लवकुश पुत्र शत्रोहन 30 वर्ष, निवासी पचपेड़ा, थाना सिंगाही - _6 केस दर्ज_
2. कपिल पुत्र सूरथ बहादुर सिंह*, 20 वर्ष, निवासी धर्मापुर, थाना मझगई - _8 केस दर्ज_
3. निहाल पाल पुत्र केदारी पाल 28 वर्ष, निवासी शिवलालपुरवा, थाना निघासन - _5 केस दर्ज_
इन पर निघासन, सिंगाही व मझगई थानों में चोरी, आबकारी समेत 19 से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज हैं। यानी ये गैंग आदतन अपराधी है।
बरामद बाइकों का ब्यौरा
1. हीरो स्प्लेंडर प्लस UP 31 BR 6714 - _CHC निघासन से चोरी_
2. स्प्लेंडर प्लस ग्रे-ब्लैक UP 31 BD 3285 - _रकेहटी सब्जी बाजार से चोरी_
3. HF Deluxe UP 31 BF 7099 - _सिंगाही बाजार से चोरी_
4. स्प्लेंडर UP 31 W 8007 - _सिंगाही से चोरी_
सीओ बोले- अपराधियों की खैर नहीं
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि _"जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी है। तीनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। इनके नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।"_
पुलिस टीम का एक्शन
इस बड़ी कामयाबी में उ0नि0 आदित्य कुमार यादव, उ0नि0 तकी मोहम्मद, का0 राजकुमार, का0 प्रभात सिंह, का0 प्रशान्त तेवतिया व का0 राहुल की अहम भूमिका रही।

Post a Comment