Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मोहनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध असलहे के साथ शातिर गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह की कार्यशैली की हो रही सराहना

मोहनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध असलहे के साथ शातिर गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह की कार्यशैली की हो रही सराहना


  जायस ,अमेठी। जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘चक्रव्यूह’ ऑपरेशन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाने के कारण थाना प्रभारी राकेश सिंह की ईमानदार और न्यायप्रिय छवि की चारों ओर चर्चा है। क्षेत्राधिकारी तिलोई, दिनेश कुमार मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में मोहनगंज पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अनामत खाँ उर्फ लाला (45 वर्ष), पुत्र करामत खाँ, निवासी पूरे चन्दई, मजरे चिलौली, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध थाना मोहनगंज में मु0अ0सं0 155/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के साथ उ0नि0 सुरेश कुमार दीक्षित, मुख्य आरक्षी/आरक्षी सूघर सिंह और शिवम पाल शामिल रहे। ​क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने थाना प्रभारी राकेश सिंह की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अपराधियों में भय का माहौल है, जिससे क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं