Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में डेढ़ साल की बच्ची संग न्याय के लिए भटक रही पीड़िता, प्रशासन से लगाई गुहार

अमेठी में डेढ़ साल की बच्ची संग न्याय के लिए भटक रही पीड़िता, प्रशासन से लगाई गुहार



अमेठी। जनपद के थाना मोहनगंज क्षेत्र अंतर्गत राजरानीगंज, मौजा बहुवा निवासी पीड़िता रूबीना बानो ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, खर्चा न देने तथा तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे साजिशन बदनाम कर घर से भगाने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता के अनुसार गांव के अनवर, कल्लू ठेकेदार व उनके देवर द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है तथा झूठे आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

रूबीना बानो ने बताया कि उनके साथ डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची भी है और न्याय न मिलने के कारण वह दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता का कहना है कि आखिर वह अपनी बच्ची को लेकर कहां जाएं।आरोप है कि थाना मोहनगंज में शिकायत देने के बावजूद हल्का सिपाही की कथित मिलीभगत से अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर पीड़िता ने SDM तिलोई को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं