Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी के निघासन में सनसनी: भंडारे में गया 14 साल का अंकुश लौटा लाश बनकर, केले के खेत में फंदे से लटका मिला शव

लखीमपुर खीरी के निघासन में सनसनी: भंडारे में गया 14 साल का अंकुश लौटा लाश बनकर, केले के खेत में फंदे से लटका मिला शव



श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


निघासन खीरी - निघासन कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा पुरवा गांव में सोमवार शाम से लापता 14 साल के किशोर का शव मंगलवार सुबह केले के खेत में फंदे से लटका हुआ मिला, गर्दन रस्सी से कसी हुई थी,और पूरा शव जमीन पर टिका हुआ था,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।



जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राजेश मौर्य का 14 साल का बेटा अंकुश बीते दिन सोमवार को घर से दोपहर गांव के पास स्थित एक मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने निकला था,जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला, मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के पास ही एक केले के खेत में लेले के दो पेड़ों में बंधी रस्सी से लटका देखा,किशोर का शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।


निघासन कोतवाल अवध राज सिंह सेंगर ने बताया कि शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं