विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, गांव में मचा हड़कंप
विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, गांव में मचा हड़कंप
बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे रोशनलाल गांव की घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच।
अमेठी जनपद के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत अहमदपुर ग्राम पंचायत के पूरे रोशनलाल गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतका की पहचान 25 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ममता देवी का शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment