दुधवा के जंगलों में पर्यटकों को गर्मी से परेशान दिखाई दिया भालू,वाटर होल पर बुझाई प्यास
दुधवा के जंगलों में पर्यटकों को गर्मी से परेशान दिखाई दिया भालू,वाटर होल पर बुझाई प्यास
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
राजू सिंह
पलिया खीरी
दुधवा टाइगर रिजर्व की दुधवा रेंज में शनिवार सुबह की सफारी के दौरान पर्यटकों को एक दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखने को मिला। सुबह की सफारी से वापस लौट रहे पर्यटकों के सामने अचानक झाड़ियां से निकलकर एक भालू आ गया।भालू को देखकर पर्यटक बेहद रोमांचित हो उठे।
बताया जा रहा है दुधवा टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए महाराष्ट्र से कुछ पर्यटक आए हुए थे जिसे सफारी के लिए गाइड पवन लेकर गए थे । इस दौरान पर्यटकों के सामने एक भालू आ गया भालू को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे ।भालू तेज चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से काफी परेशान था जो पानी की तलाश में भटक रहा था ।जो कि लगभग 40 मिनट तक पानी की तलाश में इधर-उधर घूमता रहा।काफी कोशिश के बाद आखिरकार भालू को जंगल के एक वाटर होल में पानी मिल गया। पानी पीने के बाद भालू शांत होकर वापस घने जंगल के अंदर चला गया। इधर भालू की इस चहलकदमी को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया और एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जो की काफी तेजी से वायरल हो रही है वहीं इस दौरान जिप्सी में मौजूद गाइड पवन ने भी भालू का एक शानदार वीडियो रिकॉर्ड किया।जिससे लोग खूब पसंद कर रहे हैं ।

Post a Comment