निघासन में 'मनरेगा' पर घमासान, रोजगार सेवक ने पंचायत अधिकारी पर लगाया धमकी और 1.85 लाख दबाने का आरोप
निघासन में 'मनरेगा' पर घमासान, रोजगार सेवक ने पंचायत अधिकारी पर लगाया धमकी और 1.85 लाख दबाने का आरोप
श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
दौलतापुर में पुलिया-खेल मैदान का काम कराया, मजदूरों को नहीं मिला पैसा, BDO बोले: जांच होगीआरोप: बाहर की फर्मों को भुगतान, श्रमिक खाली हाथ, ग्राम पंचायत अधिकारी का पक्ष आना बाकी
निघासन, लखीमपुर खीरी।
निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत दौलतापुर में तैनात ग्राम रोजगार सेवक ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर अभद्रता, धमकी देने और मजदूरी भुगतान रोकने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है।
व्हाट्सएप कॉल पर 'देख लूंगा' की धमकी का आरोप
ग्राम रोजगार सेवक जसवन्त कुमार पुत्र नन्दलाल, निवासी नौगवां मजरा दौलतापुर ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 10 अप्रैल 2026 को पूर्वाहा 11:18 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी पालिनी पाण्डेय ने व्हाट्सएप कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि धमकी देते हुए कहा: "तुम्हारे कराए कामों का कोई भुगतान नहीं होगा, जहां शिकायत करनी है कर लो
जसवन्त का कहना है कि इस धमकी से वह *भयभीत है। उसे फर्जी मुकदमे में फंसानेकी आशंका है।
1.85 लाख मजदूरी अटकी, बाहर वालों को भुगतान का आरोप
शिकायत के मुताबिक अप्रैल 2025 से जुलाई 2025के बीच *ग्राम निधिसे दो काम कराए गए:
1.कोरियाना गांव में प्यारेलाल के खेत के पास दो द्वार वाली पुलिया
2 .प्राथमिक विद्यालय सुर्जीपुरवा बचैला फार्म में खेल मैदान का निर्माण
आरोप है कि इन कामों में लगे श्रमिकों की मजदूरी 1.28 लाख + 57 हजार = कुल 1.85 लाख रुपये आज तक नहीं मिली। जसवन्त का आरोप है कि *भुगतान ग्राम पंचायत से बाहर के व्यक्तियों और ऐसी फर्मों को किया गया, जिनसे निर्माण सामग्री खरीदी ही नहीं गई
BDO बोले: लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मामले पर खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने कहा: मामले की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपों की जांच की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। श्रमिकों के भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
पंचायत अधिकारी का पक्ष आना बाकी
खबर लिखे जाने तक ग्राम पंचायत अधिकारी पालिनी पाण्डेय का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था। जसवन्त कुमार ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।

Post a Comment