सूखा आम का पेड़ बना हादसों का कारण, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग
सूखा आम का पेड़ बना हादसों का कारण, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग
तिलोई,अमेठी विकास खण्ड सिंहपुर के रामपुर पांवरा ग्राम पंचायत। शिवरतनगंज रोड पर जिन्नात बाबा मस्जिद के निकट मोड़ के पास खड़ा सूखा आम का पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ बिल्कुल मोड़ पर स्थित है, जिसके कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस खतरनाक पेड़ से टकराकर कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि लगातार हादसों के बावजूद प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि जनहित को देखते हुए सूखे पेड़ को तत्काल हटवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई न होने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment