जमीनी विवाद में दबंगों का हमला, पीड़ित परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस पर भी गंभीर आरोप
जमीनी विवाद में दबंगों का हमला, पीड़ित परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस पर भी गंभीर आरोप
रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे कई लोग घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने घायल पक्ष का मेडिकल कराए बिना ही उन्हें वापस घर भेज दिया। पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने कहा कि “अभी अस्पताल में कोई नहीं मिलेगा, कल आना।”
इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कार्रवाई की मांग की तो पुलिस द्वारा दबाव बनाते हुए कहा गया कि “ज्यादा दबाव बनाओगे तो तुम्हारा मुकदमा भी नहीं लिखा जाएगा, उल्टा तुम्हारे ऊपर ही कार्रवाई कर दी जाएगी।”
घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment