Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

इंजीनियर हत्याकांड में गवाहों को दोबारा बुलाने की अर्जी खारिज

इंजीनियर हत्याकांड में गवाहों को दोबारा बुलाने की अर्जी खारिज



स्पेशल कोर्ट ने आरोपियो का बयान दर्ज करने के लिए तय की तारीख

श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

सुलतानपुर। जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड में आरोपी प्रदीप राम की तरफ से अभियोजन गवाह संजय कुमार,संदीप कुमार व दीपक यादव को जिरह के लिए दोबारा तलब करने की मांग को लेकर पेश की गई अर्जी पर स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पाण्डेय की अदालत का सुरक्षित किया गया आदेश शुक्रवार को सामने आया। अदालत ने आरोपी की अर्जी को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया है। अदालत ने मामले में आरोपियो का बयान दर्ज करने के लिए दो जून की तारीख तय किया है।

कोतवाली नगर के विनोवापुरी मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की 17 अगस्त साल 2024 को हत्या कर दी गई थी। मामले में जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है,जिनके खिलाफ स्पेशल कोर्ट में विचारण चल रहा है। इस मामले को मिशन कनविक्शन के तहत चिन्हित किया गया है,जिसके चलते अदालत शीघ्रता से मामले का निपटारा करने के लिए लगातार सुनवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं