Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत दो घायल, एंबुलेंस की देरी पर उठे सवाल; 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

 दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत दो घायल, एंबुलेंस की देरी पर उठे सवाल; 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


 तिलोई,अमेठी।विकासखंड सिंहपुर क्षेत्र की ग्राम सभा रामपुर पंवारा के पावरा गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क हादसे के बाद घायल दर्द से तड़पते रहे और ग्रामीण लगातार एंबुलेंस के आने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर स्थिति गंभीर होती देख डायल 112 शिवरतनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो घायलों की स्थिति और गंभीर हो सकती थी। वहीं, 108 एंबुलेंस सेवा के समय पर न पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य दुर्घटना के बाद शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है, लेकिन इस मामले में सेवा अपेक्षित समय पर नहीं मिल सकी।फिलहाल दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में चल रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।सवाल यह है कि जब सरकार गोल्डन ऑवर में उपचार की व्यवस्था पर जोर दे रही है, तब दुर्घटना के बाद एंबुलेंस सेवा में हुई देरी

कोई टिप्पणी नहीं