पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत अमेठी में 1226 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित होगी सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली।
पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत अमेठी में 1226 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित होगी सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली।
अमेठी। किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त कराने तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित पर ड्रॉप मोर क्रॉप (माइक्रो इरिगेशन) योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद अमेठी को कुल 1226 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि योजना के तहत किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अंतर्गत ड्रिप सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर तथा रेनगन (लार्ज वॉल्यूम) स्प्रिंकलर जैसी प्रणालियों की स्थापना कराई जाएगी। इन तकनीकों के उपयोग से पानी की उल्लेखनीय बचत होने के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर प्रणाली पर लघु एवं सीमांत कृषकों को 90 प्रतिशत तथा सामान्य कृषकों को 80 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। वहीं पोर्टेबल एवं रेनगन स्प्रिंकलर प्रणाली पर लघु एवं सीमांत किसानों को 75 प्रतिशत तथा सामान्य किसानों को 65 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के किसानों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों को अपनाकर किसान जल संरक्षण के साथ अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment