Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

यूपी लखनऊ में ट्रेन के कोच में फैली अफवाह। मची अफरा तफरी जानिए पूरा मामला मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के साथ.....

 यूपी लखनऊ में ट्रेन के कोच में फैली अफवाह। मची अफरा तफरी जानिए पूरा मामला मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के साथ.....


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक यात्री की गैरजिम्मेदाराना हरकत से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. आरोप है कि ट्रेन में सीट नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना फैला दी. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं. आनन-फानन में ट्रेन की तलाशी शुरू की गई, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.पुलिस के अनुसार, घटना ऐशबाग रेलवे स्टेशन की है. यहां तेलंगाना निवासी 26 साल का युवक ट्रेन में सफर करने के लिए पहुंचा था. बताया जा रहा है कि ट्रेन में उसे बैठने के लिए जगह नहीं मिली, जिससे वह नाराज हो गया. इसी दौरान उसने ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना फैला दी.

बम की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई. स्थानीय पुलिस, जीआरपी और अन्य सुरक्षा इकाइयों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं. इसके बाद ट्रेन और उसके सभी कोचों की गहन तलाशी ली गई. कई यात्रियों को सुरक्षा कारणों से ट्रेन से नीचे उतारा गया और पूरे क्षेत्र की सघन जांच की गई.काफी देर तक चली जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों को ट्रेन में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. जांच में स्पष्ट हो गया कि बम की सूचना पूरी तरह झूठी थी. इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित कर आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। बने रहिए हमारे साथ प्रत्येक अपडेटेड खबरों के साथ मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़।

कोई टिप्पणी नहीं