नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: खालसा लाइव 24 न्यूज और खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट ने कसी कमर
नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: खालसा लाइव 24 न्यूज और खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट ने कसी कमर
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से डिप्टी upहेड संजीव झांजीकी खास रिपोर्ट
पीलीभीत। समाज में तेजी से फैल रही नशे की लत के खिलाफ अब एक संगठित और व्यापक जनआंदोलन की शुरुआत होने जा रही है। खालसा लाइव 24 न्यूज के संचालक एवं खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान करते हुए जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर टीम गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सरदार हरजिंदर सिंह ने कहा कि आज नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। शराब, स्मैक, चिट्टा, गांजा, अफीम और अन्य मादक पदार्थों की गिरफ्त में फंसकर युवा पीढ़ी अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। इसके चलते अपराध, सड़क दुर्घटनाएं, घरेलू हिंसा और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
उन्होंने बताया कि खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य केवल नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा दिखाना और नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को नई जिंदगी की ओर प्रेरित करना भी है। इसी सोच के तहत प्रदेशभर में मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है, ताकि नशा मुक्ति का संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच सके।
ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर जागरूकता शिविर, जनसभाएं, परामर्श कार्यक्रम और सामाजिक अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों को जोड़कर नशे के खिलाफ एक मजबूत जनजागरण अभियान खड़ा किया जाएगा।
सरदार हरजिंदर सिंह ने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक इस मुहिम का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है, जिसमें पूरे समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा।
नशे के खिलाफ अब निर्णायक जंग छेड़ दी गई है। खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट का संकल्प है— जागरूक समाज, स्वस्थ युवा और नशामुक्त भारत।"

Post a Comment