इटावा: लाल गमछा देख ट्रेन ड्राइवर ने मार दिए इमरजेंसी ब्रेक, सच जान उड़े होश..... जानिए पूरा मामला मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से........
इटावा: लाल गमछा देख ट्रेन ड्राइवर ने मार दिए इमरजेंसी ब्रेक, सच जान उड़े होश..... जानिए पूरा मामला मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से........
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है. यहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति द्वारा लाल गमछा लहराने के कारण आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा.
जब यह घटना हुई तब शंभू सिंह वहां लाल केसरिया रंग का गमछा तेजी से घुमा रहा था. उसे गर्मी लग रही थी या फिर वह जानबूझकर ट्रेन के सामने गमछा लहरा रहा था, इसका सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका. हालांकि, ट्रेन के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए इसे खतरे का सिग्नल माना और तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगा दिए. इमरजेंसी ब्रेक लगते ही ट्रेन में मौजूद आरपीएफ एस्कॉर्ट स्टाफ तुरंत हरकत में आया और मौके से उस व्यक्ति को दबोचकर आरपीएफ पोस्ट इटावा ले आया.
परिजनों के मुताबिक, शंभू मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसका नियमित इलाज चल रहा है. इस खुलासे के बाद आरपीएफ ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण और जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ की खास रिपोर्ट।

Post a Comment