Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹60 लाख की अफीम के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बिहार से पंजाब तक फैला था नेटवर्क

लखीमपुर खीरी में पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹60 लाख की अफीम के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बिहार से पंजाब तक फैला था नेटवर्क




श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


लखीमपुर खीरी। यूपी पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। खीरी की निघासन कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से छह शातिर नशा तस्करों को दबोचा है। इनके पास से 3 किलो 24 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।


सहते पुरवा मोड़ पर घेराबंदी, कार से मिली अफीम


पुलिस को यह सफलता सहते पुरवा मोड़ के पास रूटीन चेकिंग के दौरान मिली। संदिग्ध दिखने पर जब एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। कार के अंदर दो पैकेटों में छुपाकर रखी गई कुल 3.024 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार सवार सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।



बिहार से खरीदते थे माल, पंजाब में होती थी सप्लाई

सीओ शिवम कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय गैंग है। पकड़े गए तस्कर बिहार से कम दामों में अफीम खरीदते थे। इसके बाद इसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए अमृतसर, लुधियाना और देश के अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से गुरनैब सिंह और अंग्रेज सिंह के खिलाफ शामली जिले में भी पहले से एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।


ये हैं गिरफ्तार हुए आरोपी:

सुबेग सिंह उर्फ काला (निवासी: दारा बोझी, तिकुनिया)सारज सिंह (निवासी: दारा बोझी, तिकुनिया)पारस सिंह (निवासी: सुथना बरसोला)गुरनैब सिंह (निवासी: दारा बोझी, तिकुनिया)देवेंद्र सिंह (निवासी: सुथना बारसोला)अंग्रेज सिंह (निवासी: दारा बोझी, तिकुनिया)


कार सीज मोबाइल और कैश भी बरामद

पुलिस ने अफीम के साथ-साथ तस्करों के पास से 6 मोबाइल फोन, तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्विफ्ट कार और कुछ नकदी भी जब्त की है। पुलिस ने कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।सभी छह आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।


इस टीम ने किया गैंग का पर्दाफाश

,इस शानदार कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवध राज सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, आदित्य कुमार यादव समेत कांस्टेबल प्रशांत तेवतिया, संजय यादव, सुरेंद्र दुबे, कुलदीप, आशुतोष गुप्ता, गौरव सिंह और प्रभात सिंह शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं