Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: एक ही रात में 8 घरों से 9 मोबाइल चोरी, ग्रामीणों ने खोज निकाले 4 मोबाइल, पुलिस को नहीं थी जानकारी

अमेठी: एक ही रात में 8 घरों से 9 मोबाइल चोरी, ग्रामीणों ने खोज निकाले 4 मोबाइल, पुलिस को नहीं थी जानकारी


सुनील चौरसिया डिप्टी ब्यूरो मंडल अयोध्या

अमेठी। जनपद के मुसाफिरखाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा रामशाहपुर के मजरा डारीडीहा में चोरों ने एक ही रात में 8 घरों को निशाना बनाते हुए 9 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण अपने स्तर पर चोरी हुए मोबाइल फोनों की तलाश में जुट गए।

ग्रामीणों के अनुसार प्रिंस मौर्य, भागीरथी मौर्य, अजय मौर्य, प्रताप चौकीदार, रमाकांत मिश्रा व उनकी पत्नी तथा पवन मौर्य समेत कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने मोबाइल फोनों की लोकेशन ट्रैक कर खोजबीन शुरू की। इस दौरान चंदौकी गांव से चार मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।

घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी बड़ी चोरी की घटना होने के बावजूद पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं थी। जब इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने तत्काल एक सिपाही को मौके पर भेजकर जानकारी जुटाने की बात कही।

ग्रामीणों का कहना है कि जब एक ही रात में 8 घरों में चोरी हो जाए और पुलिस को इसकी सूचना तक न हो, तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था तथा रात्रि गश्त की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल ग्रामीणों द्वारा बरामद किए गए चार मोबाइल फोनों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है, जबकि शेष मोबाइल फोनों की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं