फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।
फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
मंडल अयोध्या से बड़ी खबर सभी जनपदों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आधिकारिक पहचान पत्र आ ई डी जारी किया है
सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिकचंद सिंह ने इसकी जानकारी दी।
अयोध्या में किसी भी दुकान, होटल या प्रतिष्ठान पर निरीक्षण या छापेमारी के दौरान अधिकारी को आईडी दिखाना अनिवार्य होगा।
दुकानदारों और व्यापारियों को अधिकारी से आईडी मांगने का पूरा अधिकार दिया गया है।
यदि कोई व्यक्ति आईडी दिखाए बिना खुद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बताकर कार्रवाई करता है, तो उस पर संदेह किया जा सकता है।
ऐसे मामलों में व्यापारी सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत कर सकते हैं।
विभाग को पिछले कुछ दिनों से फर्जी अधिकारियों द्वारा दुकानों पर छापेमारी और अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं।
अराजक तत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर व्यापारियों को डराकर पैसे वसूलने का प्रयास कर रहे थे।
नई आईडी व्यवस्था का उद्देश्य फर्जी अधिकारियों पर रोक लगाना और व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करना है।

Post a Comment