Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

इंस्पेक्टर ने किया मंडल महामंत्री से दुर्व्यवहार

इंस्पेक्टर ने किया  मंडल महामंत्री से दुर्व्यवहार!


मण्डल महामंत्री ने दिया इस्तीफा  



लखीमपुर खीरी निघासन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाने में तैनात इंस्पेक्टर की बदसलूकी से आहत होकर भाजपा मंडल महामंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मंडल महामंत्री का इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है. घटना के विरोध में अब अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है


क्या है पूरा मामला?निघासन के ग्राम दुबहा निवासी और भाजपा मंडल महामंत्री शिवकुमार बुधवार सुबह करीब 11 बजे जुगुल किशोर नाम के व्यक्ति के किसी मामले की तस्दीक (वेरिफिकेशन) कराने निघासन थाने गए थे. शिवकुमार का आरोप है कि वह इस सिलसिले में पहले भी कई बार थाने जा चुके थे.


इंस्पेक्टर ने दी 'मंत्रीगिरी' निकालने की धमकी मंडल महामंत्री शिवकुमार का आरोप है कि जब उन्होंने इंस्पेक्टर को अपना परिचय भाजपा पदाधिकारी के रूप में दिया, तो इंस्पेक्टर भड़क गए. इंस्पेक्टर ने बदसलूकी करते हुए कहा, "तुम्हारे जैसे मंडल महामंत्री रोज देखता हूँ. दो मिनट में सारी मंत्रीगिरी निकाल दूँगा. मेरी पहुँच ऊपर तक है।" इसके बाद इंस्पेक्टर ने उन्हें डांटकर थाने से बाहर भगा दिया.


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा

थाने में हुए इस अपमान से आहत होकर शिवकुमार ने तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस घटना के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है. संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सब मिलकर सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे


इंस्पेक्टर और भाजपा नेतृत्व का पक्ष

इंस्पेक्टर का बयान: निघासन थाने के इंस्पेक्टर ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया है. उनका कहना है कि उक्त नेता किसी न किसी मामले को लेकर रोज थाने आते हैं.


भाजपा संगठन का रुख: मामले पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि यह पूरा प्रकरण उनके संज्ञान में है और इससे जिलाध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता के साथ प्रशासनिक अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं