Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भाजपा नेता रवि गुप्ता ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

 भाजपा नेता रवि गुप्ता ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ



मयंक गुप्ता

श्री न्यूज24/अदिति न्यूज


पलिया। नगर व्यापार मंडल पलिया के महामंत्री एडवोकेट रविंद्र गुप्ता एवं युवा अध्यक्ष अविरल शाह के नेतृत्व में छोटी पलिया रोड स्थित साईं बाबा मंदिर के निकट मैदान में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी रवि गुप्ता ने फीता काटकर किया।


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों, युवाओं और दर्शकों ने पूरे उत्साह एवं सम्मान के साथ सहभागिता की। इसके बाद भारत माता के जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा।


आयोजक समिति ने मुख्य अतिथि रवि गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं बैज लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का पहला मैच कृष्णानगर पलिया और बेहननपुरवा पलिया की टीमों के बीच खेला गया।


इस अवसर पर रवि गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट जावेद अख्तर, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सभासद मनोज गुप्ता, समाजसेवी राम प्रकाश भास्कर, समाजसेवी बंटी प्रजापति, नशा मुक्ति केंद्र के संचालक तथा वरिष्ठ पत्रकार राजू सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्रिकेट प्रेमियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की बड़ी संख्या ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं