पुजारी पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में
पुजारी पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो
अयोध्या श्री न्यूज़ 24
तिलोई, अमेठी। श्री दत्तेहारेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी वीरेंद्र गोस्वामी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी कलीम को अकबरपुर फारसी निवासी हाजी मेहताब खान द्वारा थाना शिवरतनगंज पहुंचाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
बताया जा रहा है कि खेत में आग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पुजारी वीरेंद्र गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्य आरोपी के हिरासत में लिए जाने के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment