चौथे दिन श्री राम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने सुना प्रभु श्रीराम का पावन चरित्र
चौथे दिन श्री राम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने सुना प्रभु श्रीराम का पावन चरित्र
महराजगंज जौनपुर
बदलापुर क्षेत्र के ग्राम सरायभानी में चल रहे श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पूज्य श्री चिन्मयानंद सरस्वती जी महराज द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
कथा के दौरान प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। व्यास जी ने कहा कि श्रीराम का जीवन हमें सत्य, सेवा, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और भक्ति भाव में लीन नजर आए। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं।बताते चलें कि ग्राम सरायभानी में नव निर्मित प्रथम शिव मंदिर में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। कथा का समापन 26 जून तक चलेगा तथा 27 जून को प्राण प्रतिष्ठा, विशेष पूजन एवं यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment