मुसाफिरखाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
मुसाफिरखाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
एक के पास से 315 बोर तमंचा, दूसरे के पास से 12 बोर तमंचा बरामद, दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना के नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम तकिया मजरे जमुवारी निवासी मो. नसीर (22) तथा ग्राम खरगीपुर दुबे मजरे टिकरा निवासी अमित दुबे उर्फ गौरव (25) को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान मो. नसीर के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस तथा अमित दुबे के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुसाफिरखाना में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मो. नसीर के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है, जबकि अमित दुबे उर्फ गौरव पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अमेठी, बाराबंकी और अयोध्या जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्रा, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सहित थाना मुसाफिरखाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment