लखीमपुर खीरी के धौरहरा विधानसभा के ग्राम कफ़ारा में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 1200 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज व दवाइयाँ
लखीमपुर खीरी के धौरहरा विधानसभा के ग्राम कफ़ारा में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 1200 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज व दवाइयाँ
लखीमपुर खीरी: जनपद की धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कफ़ारा में स्वास्थ्य सेवाओं को हर जरूरतमंद तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. रमारमण मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य 'सेवा ही संगठन' के संकल्प को धरातल पर उतारना रहा।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री सुदीप निगम जी द्वारा किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों की एक विशेष टीम ने शिविर में आए मरीजों की गंभीर और सामान्य बीमारियों की बारीकी से जांच की।1200 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और परामर्शडिजिटल मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, इस शिविर में कफ़ारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में लोग पहुँचे। डॉक्टरों की टीम ने लगभग 1200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जांच के बाद सभी मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।हजारों लोगों ने ग्रहण किया 'तहरी प्रसाद'चिकित्सा लाभ लेने के साथ-साथ शिविर परिसर में आए हजारों नागरिकों और मरीजों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जहाँ सभी ने श्रद्धापूर्वक 'तहरी प्रसाद' ग्रहण किया।
अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाना ही संकल्प: डॉ. रमारमण मिश्राइस जनहितकारी आयोजन पर बात करते हुए डॉ. रमारमण मिश्रा ने अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा, "हमारा मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ और चिकित्सा परामर्श पहुँचाना है।
जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।" वहीं मुख्य अतिथि सुदीप निगम ने डॉ. मिश्रा और उनकी पूरी टीम के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की।

Post a Comment