मानवाधिकार सहायता संघ ने महेंद्र प्रसाद उपाध्याय को सौंपी जौनपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
मानवाधिकार सहायता संघ ने महेंद्र प्रसाद उपाध्याय को सौंपी जौनपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
महराजगंज जौनपुर
मानवाधिकार सहायता संघ (अंतरराष्ट्रीय) द्वारा केंद्रीय कार्यकाल की घोषणा करते हुए महेंद्र प्रसाद उपाध्याय को जौनपुर जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय कोर कमेटी ने श्री उपाध्याय जी की संघ के प्रति ईमानदारी, कार्य करने की क्षमता, बुद्धिमता एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया है।इस अवसर पर संघ की ओर से आशा व्यक्त की गई कि महेंद्र प्रसाद उपाध्याय मानवाधिकार सहायता संघ की विचारधारा, स्वतंत्र सोच और समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment