निर्माणाधीन पुल से गुजरना जोखिम भरा, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील
निर्माणाधीन पुल से गुजरना जोखिम भरा, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति कीखास रिपोर्ट
पीलीभीत/हजारा। हजारा क्षेत्र के धनाराघाट पर निर्माणाधीन शारदा नदी पुल के आसपास लोगों और वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन अस्थायी मार्ग और स्टील पाइल पुल से लोगों का आवागमन लगातार जारी है। ऐसे में भारी मशीनों और निर्माण कार्य के बीच दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
निर्माण एजेंसी ने प्रशासन से निर्माण स्थल पर आम लोगों और वाहनों की आवाजाही तत्काल बंद कराने, बैरिकेडिंग कराने तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करेगा, या समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर आम जनता की जान की रक्षा करेगा?
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ जनता की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा करता है।

Post a Comment