Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तेज आंधी का कहर: निघासन के दुबहा गांव में भीषण आग, दो सगे भाइयों के घर जलकर राख; दाने-दाने को मोहताज हुए परिवार

 तेज आंधी का कहर: निघासन के दुबहा गांव में भीषण आग, दो सगे भाइयों के घर जलकर राख; दाने-दाने को मोहताज हुए परिवार




निघासन (लखीमपुर खीरी)।मंगलवार को क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है।निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम दुबहा में आंधी के दौरान अचानक लगी भीषण आग ने दो गरीब परिवारों के आशियाने को तिनके की तरह फूंक दिया। इस दर्दनाक हादसे में अवधेश पाल और रामसजीवन पाल का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया है।



ठेला लगाकर पालते थे पेट, सब कुछ हुआ खाक 

पीड़ित अवधेश और रामसजीवन कस्बे में वेज कॉर्नर का ठेला लगाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आंधी के साथ उठी आग की लपटों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। देखते ही देखते घर में रखा सारा घरेलू सामान, कपड़े, राशन, बर्तन और जीवन भर की गाढ़ी कमाई जलकर खाक हो गई। दोनों पीड़ित परिवार इस समय खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।


ग्रामीणों ने जान पर खेलकर पाया काबू 

चश्मदीदों के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आग को आगे बढ़ता देख ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर भारी मशक्कत और घंटों के प्रयास के बाद पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।


जनहानि नहीं, पर आर्थिक रूप से टूटी कमर 

राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि या मवेशी को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, दोनों ही परिवारों का सब कुछ जल जाने के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और तिरपाल आदि उपलब्ध कराने की मांग की है

कोई टिप्पणी नहीं